उत्तर प्रदेश में अब मौसम लेगा यू-टर्न; खत्म हुआ बारिश का दौर, अब तेजी से चढ़ेगा पारा – जानिए ताज़ा अपडेट
पिछले कुछ दिनों से आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की मार झेल रहे उत्तर प्रदेश के लोगों को अब गर्मी के लिए तैयार होना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले सप्ताह में मौसम आमतौर पर शुष्क रहने और दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान है।
🌬️ तेज हवाओं का सिलसिला रहेगा जारी
विभाग के सूत्रों ने बताया कि प्रदेश में मौसम शुष्क होते ही दिन में 30-40 किमी/घंटा की गति से चल रही तेज हवाओं का दौर 12 अप्रैल तक जारी रहेगा। साथ ही, आगामी सप्ताह के दौरान प्रदेश में कोई भी सक्रिय मौसम तंत्र नहीं होने के कारण मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। इस अवधि में अधिकतम तापमान में 6-8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि संभावित है।
☀️ विभाग ने दी ये सलाह
मौसम विभाग के अनुसार, जब तक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं होता, तब तक प्रदेश में लू जैसी स्थिति और तेज धूप का असर दिखेगा। दोपहर के समय तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे लोगों को घर से बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
