Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, April 12, 2026

गर्मी की छुट्टियों में ड्यूटी पर शिक्षकों को मिले प्रतिकर अवकाश की मांग

 गर्मी की छुट्टियों में ड्यूटी पर शिक्षकों को मिले प्रतिकर अवकाश की मांग


लखनऊ,

विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने गर्मी की छुट्टियों में शिक्षकों एवं कर्मचारियों से कराए जा रहे जनगणना व अन्य सरकारी कार्यों को लेकर बड़ा मुद्दा उठाया है। संगठन ने मांग की है कि ऐसे शिक्षकों को प्रतिकर अवकाश (Compensatory Leave) दिया जाए।


इस संबंध में संगठन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर कहा है कि ग्रीष्मकालीन अवकाश शिक्षकों के व्यक्तिगत एवं आवश्यक कार्यों के लिए होता है। यदि इस दौरान उन्हें सरकारी ड्यूटी में लगाया जाता है, तो उनका अवकाश प्रभावित होता है।


संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संतोष तिवारी और महामंत्री दिलीप चौहान ने कहा कि जिन शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना या अन्य शासकीय कार्यों में लगाई जाती है, उन्हें बाद में अवकाश दिया जाना चाहिए। इससे शिक्षकों का मनोबल बना रहेगा और वे बेहतर ढंग से कार्य कर सकेंगे।


इसके अलावा, संगठन ने गर्मी की छुट्टियों के दौरान ही शिक्षकों के अंतरजनपदीय व जिला स्तर पर तबादलों की प्रक्रिया शुरू करने की भी मांग की है।


📌 शिक्षकों के हित से जुड़ा यह मुद्दा अब शासन स्तर पर विचाराधीन है।



गर्मी की छुट्टियों में ड्यूटी पर शिक्षकों को मिले प्रतिकर अवकाश की मांग Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link