16 लाख राज्य कार्मिकों को बढ़ा डीए देने की तैयारी
● लखनऊ: राज्य सरकार के अधिकारियों व कर्मचारियों को जून में मिलने वाले मई के वेतन के साथ दो प्रतिशत बढ़े महंगाई भत्ते (डीए) का लाभ दिए जाने की तैयारी है। वित्त विभाग ने बढ़ी दर से महंगाई भत्ते के भुगतान से संबंधित प्रस्ताव तैयार कर लिया है। प्रस्ताव को स्वीकृति के लिए जल्द ही मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। दो प्रतिशत वृद्धि के बाद महंगाई भत्ता 58 से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगा।
महंगाई भत्ते में हुई इस वृद्धि का लाभ राज्य के लभग 16 लाख अधिकारियों व कर्मचारियों को मिलेगा। बढ़ी दर से महंगाई भत्ते का लाभ कार्मिकों को जनवरी माह से दिया जाना है। जनवरी से अप्रैल तक का एरियर सरकार पूर्व की तरह कार्मिकों के जीपीएफ खाते में जमा कराएगी, जबकि मई से इसका भुगतान कार्मिकों के वेतन में जोड़कर किया जाएगा

