Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, May 2, 2026

‘कस्तूरबा’ के अंशकालिक शिक्षकों का मानदेय बढ़ेगा

 ‘कस्तूरबा’ के अंशकालिक शिक्षकों का मानदेय बढ़ेगा

लखनऊ। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में पढ़़ाने वाले अंशकालिक शिक्षकों को भी जल्द 17,000 रुपये प्रति माह मानदेय मिलेगा। गुरुवार को दिल्ली में हुई समग्र शिक्षा 3.0 की उच्चस्तरीय बैठक में अंशकालिक शिक्षकों के वेतन में वृद्धि का निर्णय किया गया है।



वर्तमान में कस्तूरबा के अंशकालिक शिक्षकों को ईपीएफ काटकर प्रतिमाह 9961 रुपये मानदेय मिलते हैं। इससे प्रदेश के करीब 2,000, देशभर के करीब 5500 अंशकालिक शिक्षक लाभांवित होंगे। इनके वेतन का 60 फीसदी हिस्सा केंद्र और 40 फीसदी राज्य देेते हैं। समग्र शिक्षा अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में पढ़ा रहे अंशकालिक शिक्षकों को परिषदीय विद्यालयों के अनुदेशक के समकक्ष माना जाता है और वेतन भी उन्हीं के बराबर दिया जाता था। अप्रैल 2026 से राज्य सरकार ने अनुदेशकों का वेतन 17000 कर दिया, लेकिन कस्तूरबा के अंशकालिक शिक्षकों को लाभ नहीं मिला। पिछले दिनों कस्तूरबा बालिका विद्यालय शिक्षक-शिक्षणेतर यूनियन ऑल इंडिया समेत अन्य संगठनों ने केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को प्रत्यावेदन भेजे थे, जिसमें कार्यरत अंशकालिक शिक्षक, शिक्षणेतर कर्मियों के अत्यंत अल्प मानदेय पर काम करने का मुद्दा उठाया गया था।



‘कस्तूरबा’ के अंशकालिक शिक्षकों का मानदेय बढ़ेगा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link