Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, May 10, 2026

परिषदीय एवं के०जी०बी० विद्यालयों में भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर-2026 के आयोजन के सम्बन्ध में

 परिषदीय एवं के०जी०बी० विद्यालयों में भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर-2026 के आयोजन के सम्बन्ध में

समस्त Principal Diet, BSA, BEO एवम् DCT ध्यान दें*




कृपया संलग्न पत्र का संज्ञान लेने का कष्ट करें, जो कि *दिनांक 13 से 19 मई,2026* तक *परिषदीय एवं के.जी.बी. विद्यालयों* में *भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर- 2026* के आयोजन के संबंध में है। शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के संदर्भित पत्र में अवगत कराया गया है कि माननीय शिक्षा मंत्री, भारत सरकार द्वारा *दिनांक 13 मई, 2026* को *"भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर -2026"* का शुभारंभ किया जाएगा। तत्क्रम में निम्नवत निर्देशित किया जाता है:




➡️समस्त परिषदीय एवं के.जी.बी.विद्यालयों में *"भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर -2026"* का आयोजन दिनांक 13 से 19 मई , 2026 तक किया जाए। 


➡️ *शिविर* के अंतर्गत की जाने वाली गतिविधियों की *सुझावात्मक सूची* पत्र के साथ संलग्न कर प्रेषित की जा रही है।


➡️जनपद स्तर पर कार्यरत *स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाओं* से अपेक्षित सहयोग प्राप्त किया जाए।




➡️ शिविर के अंतर्गत आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम के संबंध में होने वाला व्यय विद्यालय *कंपोजिट ग्रांट* से किया जाए। 




➡️ शिविर का व्यापक स्तर पर प्रचार -प्रसार सुनिश्चित किया जाए।




*आज्ञा से,*


*महानिदेशक, स्कूल


















परिषदीय एवं के०जी०बी० विद्यालयों में भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर-2026 के आयोजन के सम्बन्ध में Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link