Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, May 10, 2026

परिषदीय स्कूलों में भारतीय भाषा के ग्रीष्म शिविर लगेंगे

 परिषदीय स्कूलों में भारतीय भाषा के ग्रीष्म शिविर लगेंगे

लखनऊ, परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में 13 से 19 मई तक ग्रीष्मकालीन भारतीय भाषा शिविर लगाया जाएगा। इसमें छात्र-छात्राओं को भारतीय भाषा का ज्ञान शिक्षक देंगे। छात्र अपनी मनपसंद भाषा सीखेंगे। उन्हें मातृभाषा के अतिरिक्त दूसरी भाषाएं पढ़ाई जाएंगी।



महानिदेशक, स्कूल शिक्षा मोनिका रानी की ओर से सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह ग्रीष्मकालीन भारतीय भाषा शिविर का आयोजन कराएं। जिसमें छात्रों को विभिन्न भारतीय भाषाओं के साथ-साथ विशेष शिक्षकों की मदद से सांकेतिक भाषा सीखने का भी अवसर दिया जाए। छात्र-छात्राएं भाषा सीखने के माध्यम से आपसी सम्मान, सांस्कृतिक व राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा दिया जाएगा।


■ 13 से 19 मई तक शिविर लगाकर देंगे भाषाई ज्ञान


■ मनपसंद भाषा सीखने का छात्रों को देंगे मौका



परिषदीय स्कूलों में भारतीय भाषा के ग्रीष्म शिविर लगेंगे Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link