Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, May 18, 2026

यूपी में 21508 शिक्षक और अनुदेशक भर्ती होंगे, मुख्यमंत्री योगी ने किया ऐलान

यूपी में 21508 शिक्षक और अनुदेशक भर्ती होंगे, मुख्यमंत्री योगी ने किया ऐलान



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि बेसिक शिक्षा परिषद की कायाकल्प यात्रा को और अधिक मजबूती देने के लिए प्रदेश सरकार 21508 नए शिक्षक व अनुदेशकों की नियुक्ति करेगी। मुख्यमंत्री की घोषणा पर 11508 नए शिक्षकों का अधियाचन शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज को भेज दिया गया है। ये शिक्षक खासतौर पर नगरीय क्षेत्रों में भर्ती किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने 10 हजार और अनुदेशकों की भर्ती की घोषणा की। ये अनुदेशक उच्च प्राथमिक विद्यालयों में नियुक्ति किए जाएंगे। इससे छात्र-शिक्षक अनुपात भी बेहतर होगा। राज्य सरकार वर्ष 2018 में की गई 69000 शिक्षक भर्ती के बाद अब इन भर्तियों को करने जा रही है।

मुख्यमंत्री रविवार को लोकभवन सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 24,717 अंशकालिक अनुदेशकों के सम्मान समारोह एवं बढ़े हुए मानदेय के चेक वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।




सरकार ने खुद मांगा मानदेय वृद्धि का प्रस्ताव: मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2011-12 में बेसिक शिक्षा परिषद के तहत 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों को निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अंशकालिक अनुदेशकों की नियुक्ति शुरू की गई थी। उस समय उन्हें 7,000 रुपये मासिक मानदेय दिया जाता था। वर्तमान में कला शिक्षा के 8,469, स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा के 9,645 तथा कार्यानुभव शिक्षा के 6,192 अनुदेशक कार्यरत हैं और कुल संख्या 24,296 रह गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2011-12 से लेकर 2022 तक इनके मानदेय में कोई वृद्धि नहीं हुई थी। वर्ष 2019 में अनुदेशक महासंघ के साथ बैठक में उन्होंने स्वयं प्रस्ताव मांगा था, लेकिन चुनाव अधिसूचना के कारण निर्णय नहीं हो सका। वर्ष 2022 में सरकार ने 2,000 रुपये की वृद्धि की, लेकिन सरकार स्वयं भी इससे संतुष्ट नहीं थी।




मुख्यमंत्री ने कहा


● बेसिक शिक्षा के कायाकल्प को बनाएंगे और मजबूत


● उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा गुणवत्ता सुधारेंगे


● बच्चों को छुई-मुई नहीं मजबूत, आत्मनिर्भर बनाएं




अनुदेशकों को जल्द मिलेगा स्वास्थ्य कार्ड


मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि सभी अनुदेशक बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा तैयार पोर्टल पर तत्काल पंजीकरण कराएं ताकि अगले सप्ताह स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए जा सकें।



यूपी में 21508 शिक्षक और अनुदेशक भर्ती होंगे, मुख्यमंत्री योगी ने किया ऐलान Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link