Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, May 18, 2026

कैबिनेट आज, समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग को मिलेगी मंजूरी, एक दर्जन से ज्यादा प्रस्ताव

 कैबिनेट आज, समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग को मिलेगी मंजूरी, एक दर्जन से ज्यादा प्रस्ताव

15 से ज्यादा प्रस्तावों पर मुहर लगने की उम्मीद ● मेट्रो:चारबाग से वसंतकुंज के लिए समझौता ज्ञापन ● पशु चिकित्सा के छात्रों को 12000 रुपये इंटर्नशिप



राज्य,केंद्र की योजनाओं पर होगा अहम फैसला


कैबिनेट की बैठक में राज्य सरकार और केंद्र सरकार की परियोजनाओं के संबंध में महत्वपूर्ण फैसला लिया जा सकता है। राज्य सरकार की प्रतिभूतियों के संबंध में वर्ष 2007 में जारी किए गए जनरल नोटिफिकेशन में संशोधन का प्रस्ताव पर कैबिनेट विचार करेगी। इसके अलावा भारतीय स्टांप अधिनियम में भी संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दी जा सकती है। वहीं, यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों पर लगने वाले अतिरिक्त कर को रेशनलाइज करने को भी कैबिनेट अपनी मुहर लगाएगी।

लखनऊ, । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट की बैठक उनके सरकारी आवास पर होगी। कैबिनेट पंचायत चुनाव में पिछड़ा वर्ग का आरक्षण तय करने के लिए समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन को मंजूरी दे सकती है। कैबिनेट के सामने एक दर्जन से ज्यादा प्रस्ताव विचार के लिए रखे जाएंगे।


वैश्विक संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मितव्ययता की अपील के बाद यह पहली कैबिनेट बैठक होगी। इस लिहाज से इसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पंचायत चुनाव पर उहापोह की स्थिति फिलहाल छंटती हुई दिख सकती है। कैबिनेट ग्राम पंचायतों, ब्लॉक और जिला पंचायतों के निर्वाचन में पिछड़ा वर्ग का आरक्षण तय करने के लिए समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन को मंजूरी देगी।


आयोग की रिपोर्ट के आधार पर ही पंचायत चुनावों में पिछड़ा वर्ग के आरक्षण का स्वरूप तय होगा। इसके आलवा लखनऊ मेट्रो से जुड़ा एक महत्वपूर्ण फैसला भी चर्चा के लिए रखा जाएगा। मेट्रो परियोजना में पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर (चारबाग से वसंतकुंज) के लिए समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी जाएगी। लोक सेवा आयोग के कृत्यों के परिसीमन में बदलाव करने के लिए संशोधन प्रस्ताव भी कैबिनेट के सामने विचार के लिए रखा जाएगा। ग्राम्य विकास विभाग और एचसीएल फाउंडेशन के साथ चल रही समुदाय परियोजना को पांच साल के लिए और बढ़ाया जाएगा। इस परियोजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और बुनियादी ढांचे का विकास किया जा रहा है।

कैबिनेट आज, समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग को मिलेगी मंजूरी, एक दर्जन से ज्यादा प्रस्ताव Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link