Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, May 18, 2026

सीबीएसई सिर्फ सौ रुपये पुनर्मूल्यांकन शुल्क लेगा

 सीबीएसई सिर्फ सौ रुपये पुनर्मूल्यांकन शुल्क लेगा



नई दिल्ली,एजेंसी। शिक्षा मंत्रालय ने सीबीएसई की कक्षा 12वीं की परीक्षाओं में ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) प्रणाली से अंकों पर असर की चिंताओं को रविवार को खारिज किया। साथ ही पुनर्मूल्यांकन तथा उत्तर पुस्तिका सत्यापन शुल्क घटाकर सौ-सौ रुपये करने की घोषणा की।


स्कूल शिक्षा सचिव संजय कुमार ने कहा कि अगर छात्र उत्तर पुस्तिका देखना चाहते हैं तो अब 700 रुपये की जगह सिर्फ 100 रुपये देने होंगे। सत्यापन के लिए भी 500 की जगह 100 रुपये और किसी खास उत्तर की दोबारा जांच के लिए 25 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क लिया जाएगा। पुनर्मूल्यांकन में किसी छात्र के अंक बढ़ते हैं तो उसके द्वारा चुकाया गया शुल्क वापस कर दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि ओएसएम पूरी तरह त्रुटिरहित है और पारदर्शी मूल्यांकन के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनाई जाने वाली पद्धति है।



सीबीएसई सिर्फ सौ रुपये पुनर्मूल्यांकन शुल्क लेगा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link