Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, May 18, 2026

ज़िलहिज्जा का चांद नहीं दिखा, 28 मई को मनाई जाएगी ईद-उल-अजहा

 ज़िलहिज्जा का चांद नहीं दिखा, 28 मई को मनाई जाएगी ईद-उल-अजहा

लखनऊ। मरकज़ी चांद कमेटी फरंगी महल, लखनऊ ने ऐलान किया है कि 29 ज़ीकादा यानी 17 मई 2026 को ज़िलहिज्जा का चांद दिखाई नहीं दिया। कमेटी के अध्यक्ष एवं काज़ी-ए-शहर मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने यह जानकारी जारी की।

कमेटी के अनुसार, अब ज़िलहिज्जा महीने की पहली तारीख 19 मई 2026 से मानी जाएगी। इसी के आधार पर ईद-उल-अजहा (बकरीद) 28 मई 2026, गुरुवार को मनाई जाएगी।


जारी बयान में कहा गया कि चांद दिखाई न देने की पुष्टि के बाद यह फैसला लिया गया है। मरकज़ी चांद कमेटी ने सभी लोगों से आपसी भाईचारे, अमन और खुशहाली के साथ त्योहार मनाने की अपीलकी है।



ज़िलहिज्जा का चांद नहीं दिखा, 28 मई को मनाई जाएगी ईद-उल-अजहा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link