Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, May 20, 2026

कोल्ड ड्रिंक बताकर छात्रा को कथित पेशाब पिलाया

कोल्ड ड्रिंक बताकर छात्रा को कथित पेशाब पिलाया

सिंधिया पंचायत स्थित कन्या मध्य विद्यालय सिंधिया में कक्षा एक में पढ़ने वाली सात वर्षीय छात्रा को प्राचार्य द्वारा कोल्ड ड्रिंक बताकर पेशाब पिलाने का मामला सामने आया है। जानकारी मिलते ही पुलिस विद्यालय पहुंची और आरोपी प्रधानाध्यापक को थाना ले गई।



बजरंगबली टोला सिंधिया गांव निवासी पीड़ित बच्ची की मां ने पुलिस को दिए फर्द बयान में बताया कि उनकी सात वर्षीय पुत्री सोमवार सुबह रोज की तरह स्कूल पढ़ने गई थी। करीब साढ़े नौ बजे वह रोते हुए घर पहुंची और बताया


■छात्रा की माता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज, प्राचार्य गिरफ्तार


कि हेडमास्टर साहब बोले ठंडा है, पीकर देखो और उसके बाद जबरन एक ढक्कन पेशाब पिला दिया। परिजनों का आरोप है कि जब प्राचार्य से पूछताछ की गई तो उन्होंने गाली-गलौज कर उन्हें भगा दिया। वहीं, आरोपी प्रधानाध्यापक नंद किशोर राय ने आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जब्त पदार्थ की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कोल्ड ड्रिंक बताकर छात्रा को कथित पेशाब पिलाया Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link