Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, May 20, 2026

बदमाशों पर कहर बनकर टूट रही बिहार पुलिस, शिक्षक को गोली मारने वाले आरोपियों का किया एनकाउंटर

 बदमाशों पर कहर बनकर टूट रही बिहार पुलिस, शिक्षक को गोली मारने वाले आरोपियों का किया एनकाउंटर



पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह घर से स्कूल जा रहे एक शिक्षक को गोली मारकर घायल करने वाले दो अपराधियों को पुलिस ने एनकाउंटर में घायल कर दिया। दोनों अपराधियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना के बाद पुलिस के कई अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। घायल अपराधियों की पहचान संदीप उर्फ बादल और प्रिंस के रूप में हुई है।

शिक्षक को लूटपाट के दौरान मारी थी गोली

बताया जा रहा है कि बुधवार 13 मई की अहले सुबह शंभू कुमार अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने लूटपाट के क्रम में उन्हें गोली मार दी थी। घायल अवस्था में उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

हाईवे किनारे छिपे थे अपराधी

इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि शिक्षक शंभू कुमार के साथ लूटपाट और गोलीबारी करने वाला अपराधी संदीप उर्फ बादल अपने साथी प्रिंस के साथ ट्रांसपोर्ट नगर के पास हाईवे से सटे गेल सीएनजी पेट्रोल पंप के निकट भगवत नगर इलाके में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके की चारों तरफ से घेराबंदी कर दी।


पुलिस को देखते ही शुरू की फायरिंग

पुलिस को देखते ही संदीप उर्फ बादल ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। इस दौरान एक गोली बादल के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। वहीं दूसरे अपराधी प्रिंस को भी पुलिस ने पकड़ लिया।


सुबह 4:19 बजे हुई थी वारदात

दरअसल, बुधवार सुबह 4:19 बजे शंभू कुमार अपने घर से विद्यालय जाने के लिए निकले थे। वह नेशनल हाईवे पर पैदल वाहन पकड़ने जा रहे थे। तभी बाइक सवार दो अपराधी वहां पहुंचे और शिक्षक से बैग तथा मोबाइल लूटने का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर अपराधियों ने उन पर गोली चला दी।


गले के नीचे लगी गोली

अपराधियों द्वारा चलाई गई गोली शंभू कुमार के गले के नीचे जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद अपराधी उनका मोबाइल और बैग लूटकर मौके से फरार हो गए थे।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस लगातार अपराधियों की तलाश कर रही थी। इसी क्रम में सोमवार सुबह गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को भगवत नगर इलाके में दोनों अपराधियों के छिपे होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा एनकाउंटर में घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


बदमाशों पर कहर बनकर टूट रही बिहार पुलिस, शिक्षक को गोली मारने वाले आरोपियों का किया एनकाउंटर Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link