Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, May 11, 2026

छात्राओं को हिजाब पहनाने में तीन शिक्षक निलंबित,केस

 छात्राओं को हिजाब पहनाने में तीन शिक्षक निलंबित,केस

संभल, । संभल विकास खंड की ग्राम पंचायत जालब सराय स्थित पीएम श्री विद्यालय में छात्राओं को हिजाब पहनाकर इस्लामिक प्रार्थना कराने का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग की जांच में तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया, जबकि दो शिक्षकों के खिलाफ नखासा थाने में केस दर्ज कराया गया है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।



गांव जालब सराय स्थित पीएम श्री विद्यालय की छात्राओं का मामला सामने आने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा ने आठ मई को विद्यालय की जांच कराई। जांच में पता चला कि विद्यालय में मोहम्मद अंजार प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात थे। वर्तमान में विद्यालय का प्रभार वालेश कुमार के पास है। जांच में शिक्षक मोहम्मद गुल एजाज का नाम भी सामने आया, जो उर्दू मोल्लिम के रूप में नियुक्त हैं। बीएसए की तहरीर में आरोप लगाया गया है कि वर्ष 2014 से विद्यालय में छात्राओं को इस्लामिक गतिविधियां कराई जा रही थीं तथा हिंदू बच्चों को टोपी पहनने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाता था। मामले को गंभीर मानते हुए मोहम्मद अंजार अहमद और मोहम्मद गुल एजाज को निलंबित कर दिया गया। साथ ही दोनों के खिलाफ नखासा थाने में केस भी दर्ज कराया गया है। वहीं वर्तमान प्रभारी वालेश कुमार को भी लापरवाही बरतने व उच्चाधिकारियों को सूचना न देने के आरोप में संस्पेंड किया गया है।



छात्राओं को हिजाब पहनाने में तीन शिक्षक निलंबित,केस Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link