*शिक्षकों का नजदीकी का स्कूलों में स्थानांतरण 30 तक*
पटना | शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि जिन शिक्षकों का स्थानांतरण अब तक नहीं हो पाया है, उनका स्थानांतरण 30 जून तक नजदीकी विद्यालयों में कर दिया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों से मिली जिम्मेदारी मनोयोग से निभाने की अपील की। वे राष्ट्रीय कवि संगम महिला इकाई की प्रथम प्रांतीय अधिवेशन में बोल रहे थे। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री को प्रांतीय संरक्षक घोषित किया गया। अधिवेशन में 65 कवित्रियों को प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
