Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, June 13, 2026

सार्वजनिक उपक्रम भी चला सकेंगे यूपी बोर्ड के स्कूल

सार्वजनिक उपक्रम भी चला सकेंगे यूपी बोर्ड के स्कूल

प्रयागराज, सीबीएसई की तरह सार्वजनिक उपक्रम (पीएसयू) और स्वायत्त संस्था भी यूपी बोर्ड से स्कूल संचालित कर सकेंगे। यूपी बोर्ड ने मान्यता शर्तों में संशोधन का प्रस्ताव शासन को भेजा है। प्रस्ताव में भूमि के मानकों में लचीलापन, मान्यता आवेदन के लिए ऑनलाइन पोर्टल पूरे वर्ष खोलने और संस्थागत स्वामित्व को बढ़ावा देना शामिल है।



यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह की ओर से भेजे गए प्रस्ताव में भूमि संबंधी मानक बढ़ाने के बाद पुराने भूमि संबंधी मानक के आधार पर मान्यता प्राप्त विद्यालयों की रुकी हुई उच्चीकरण प्रक्रिया को बहाल करने, आवश्यकताओं की पूर्ति होने पर मान्यता आवेदन के लिए पोर्टल पूरे वर्ष खुला रखने के साथ ही ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने तथा संस्थागत स्वामित्व के लिए और अधिक विकल्प उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उपरोक्त विनियम संशोधन का प्रस्ताव भेजा गया है।

सार्वजनिक उपक्रम भी चला सकेंगे यूपी बोर्ड के स्कूल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link