स्कूल न जाने वाले छात्र गिने जाएंगे
लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा के आउट ऑफ स्कूल छात्रों की गिनती की जाएगी। राजकीय माध्यमिक स्कूलों के प्राचार्य फिर इसे सत्यापित करेंगे और सूची राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान को भेजी जाएगी। राज्य परियोजना निदेशक मोनिका रानी ने डीआईओएस व जिला परियोजना अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि 25 जून तक आउट ऑफ स्कूल छात्रों की सूची तैयार कर भेजी जाए। ब्लॉकों में राजकीय माध्यमिक स्कूलों के प्राचार्य सूची का सत्यापन करेंगे और फिर जिला स्तर पर आउट ऑफ स्कूल छात्रों की सूची बनाई जाएगी।

