कड़ी सुरक्षा में यूपीटेट कल से 45 मिनट पहले पहुंचना जरूरी
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा: यूपीटेट दो, तीन व चार जुलाई को कड़ी सुरक्षा में सम्पन्न होगी। अभ्यर्थियों की गहन जांच पड़ताल होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले पहुंचने की सलाह है।
मंगलवार को डीएम विशाख जी एवं संयुक्त पुलिस आयुक्त बबलू कुमार ने केंद्र व्यवस्थापक, नोडल अधिकारियों सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेटों तथा संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी ने बताया कि कुल 96,454 अभ्यर्थियों के लिए 46 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। डीएम ने बताया कि 46 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 46 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। रेलवे स्टेशन एवं बस स्टेशन पर हेल्पडेस्क होंगी। संयुक्त पुलिस आयुक्त बबलू कुमार ने कहा कि परीक्षा केंद्र पर कर्मचारी भी मोबाइल नहीं रखेंगे

