Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, July 1, 2026

UPTET परीक्षा देने वाले सभी अभ्यर्थी कृपया ध्यान दें...

 🔰 UPTET परीक्षा देने वाले सभी अभ्यर्थी कृपया ध्यान दें...!! ❤️

✅ अब तक आपने जितनी भी पढ़ाई, प्रैक्टिस और मेहनत की है, उसी पर विश्वास रखें। परीक्षा केंद्र पर पूरी तरह शांत और सकारात्मक मन से जाएँ।


✅ परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की घबराहट, चिंता या दबाव अपने ऊपर हावी न होने दें।


✅ प्रत्येक प्रश्न को ध्यानपूर्वक पढ़कर ही उत्तर दें, ताकि आने वाला आसान प्रश्न भी जल्दबाजी में गलत न हो।


✅ अक्सर परीक्षा के बाद जब हम पेपर का विश्लेषण करते हैं, तो पता चलता है कि 5–6 आसान प्रश्न केवल जल्दबाजी या प्रश्न ठीक से न पढ़ने के कारण गलत हो गए।


✅ यही 5–6 प्रश्न कई बार पास और फेल के बीच का अंतर बन जाते हैं। इसलिए परीक्षा हॉल में धैर्य रखें और हर प्रश्न सोच-समझकर हल करें।


✅ अंतिम समय में केवल एक बात याद रखें—जो प्रश्न आते हैं, उन्हें बिल्कुल भी गलत नहीं करना है। बाकी सफलता आपकी मेहनत तय करेगी।


✅ निगेटिव मार्किंग नहीं है, इसलिए पूरे आत्मविश्वास के साथ सभी 150 प्रश्न हल करें। भाषा का चयन भी उसी के अनुसार करें, जो आपने आवेदन के समय चुना था।


✅ OMR शीट पर रोल नंबर एवं अन्य सभी विवरण बहुत सावधानी से भरें। यदि किसी बात में संदेह हो, तो परीक्षा कक्ष में उपस्थित शिक्षक से तुरंत पूछ लें।


🌟 आप सभी को UPTET परीक्षा के लिए ढेरों शुभकामनाएँ। पूरी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दें। सफलता अवश्य मिलेगी। 💯❤️


— आयुष कानपुर ❤️



UPTET परीक्षा देने वाले सभी अभ्यर्थी कृपया ध्यान दें... Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link