Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, July 1, 2026

माध्यमिक स्कूल आज से खुलेंगे

माध्यमिक स्कूल आज से खुलेंगे

 लखनऊ। सरकारी, निजी माध्यमिक स्कूल ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद बुधवार से खुलेंगे। स्कूलों में विद्यार्थियों का स्वागत होगा और नए शैक्षिक सत्र का आगाज होगा। डीआईओएस के निर्देश पर मंगलवार को स्कूलों में साफ-सफाई समेत अन्य तैयारियां पूरी कर ली हैं। स्कूलों में पौधे लगाए जाएंगे। शासन के निर्देश पर बच्चों के दाखिले बढ़ाने के लिये एक से 15 जुलाई तक स्कूल चलो अभियान चलाया जाएगा।




डीआईओएस देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि पहले दिन विद्यार्थियों का स्वागत होगा। वहीं हुसैनगंज स्थित चुटकी भंडार गर्ल्स इंटर कालेज के सील किये जाने के बाद यहां की 97 छात्राओं का समायोजन आसपास के दूसरे स्कूलों में करा दिया गया है। ये छात्राएं बुधवार से नये स्कूल में पढ़ाई करेंगी। बची छात्राओं का भी दाखिला कराया जाएगा।

माध्यमिक स्कूल आज से खुलेंगे Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link