UPTET 2026: परीक्षा देने वाले सेवारत शिक्षकों को मिलेगा विशेष अवकाश, शासन ने जारी किए आदेश
लखनऊ। राज्य सरकार ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2026 में शामिल होने वाले सेवारत शिक्षक अभ्यर्थियों को परीक्षा तिथि के लिए विशेष अवकाश देने का निर्णय किया है।
इस संबंध में मंगलवार को विशेष सचिव अवधेश कुमार तिवारी की ओर से शिक्षा निदेशक (बेसिक) को निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। इसमें कहा गया है कि आयोग द्वारा 2, 3 और 4 जुलाई को प्रस्तावित यूपीटीईटी-2026 में बड़ी संख्या में बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। शासन स्तर पर विचारोपरांत निर्णय लिया गया है कि परीक्षा में भाग लेने वाले शिक्षकों को परीक्षा की तिथि में विशेष अवकाश दिया जाए। पत्र की प्रतिलिपि महानिदेशक स्कूल शिक्षा, सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज तथा सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के लिए भेजी गई है। बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने इसके लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है।

