Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, July 2, 2026

गर्मी की छुट्टी के बाद खुले स्कूल, लौटी रौनक

 गर्मी की छुट्टी के बाद खुले स्कूल, लौटी रौनक

ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद बुधवार को सरकारी निजी स्कूल खुले। कई स्कूलों में बच्चों का फूलों व टीका लगाकार स्वागत किया गया। स्कूलों में प्रार्थना सभा हुई। स्कूलों में 40 फीसदी से भी कम बच्चे पहुंचे। पहले दिन बच्चों की संख्या कम होने की वजह से कम कक्षाएं चलीं। बाकी के समय छात्र-छात्राओं ने दोस्तों संग मौज मस्ती की। कक्षाएं में बच्चों की चहल पहल और शोर से गूंजीं। छुट्टियों में बिताये पल एक दूसरे से साझा किये। स्कूलों ने एक दिन पहले ही पेयजल, शौचालय व कक्षाओं की साफ सफाई करा दी थी।




सिटी स्टेशन स्थित जिले के पहले सरकारी राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि स्कूल के मुख्य गेट को आकर्षक रूप से बनाया गया है। उन्होंने शिक्षकों संग बच्चों का मुख्य गेट पर स्वागत किया। हालांकि पहले दिन विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम रही। विभिन्न विद्यालयों में औसतन केवल 10 प्रतिशत छात्र-छात्राएं ही कक्षाओं में पहुंचे। निशातगंज के राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य एसपी सिंह ने विद्यार्थियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। डीआईओएस देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि बुधवार को यूपी बोर्ड के सभी स्कूल खुले गए।



गर्मी की छुट्टी के बाद खुले स्कूल, लौटी रौनक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link