Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, July 2, 2026

एनआईओएस से डीएलएड वाले सशर्त देंगे टीईटी

एनआईओएस से डीएलएड वाले सशर्त देंगे टीईटी

प्रयागराज, । एनआईओएस से मुक्त और दूरस्थ शिक्षा (ओडीएल) के माध्यम से 18 महीने का डीएलएड करने वाले अभ्यर्थी सशर्त यूपीटीईटी में शामिल होंगे। 



हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में दायर याचिका में 24 अप्रैल की कोर्ट ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को इन अभ्यर्थियों को यूपीटीईटी में शामिल करने के आदेश दिए थे। इसके खिलाफ आयोग की ओर से दायर विशेष अपील पर बुधवार को हुई सुनवाई में हाईकोर्ट ने केवल उन अभ्यर्थियों को परीक्षा में अपबंधिक रूप से शामिल होने की अनुमति दी है जो 31 मार्च 2015 अथवा उससे पूर्व सेवा में थे। यह अनुमति हाईकोर्ट में लंबित वाद के अंतिम निर्णय के अधीन होगी और ऐसे अभ्यर्थियों का परिणाम विशेष अपील के अंतिम निस्तारण अथवा हाईकोर्ट के आगामी आदेश तक घोषित नहीं किया जाएगा। इसके अलावा जो अभ्यर्थी 31 मार्च 2015 से पूर्व सेवा में नहीं थे उन्हें हाईकोर्ट ने बुधवार के अपने अंतरिम आदेश में परीक्षा में सम्मिलित होने के पात्र नहीं माना है।



एनआईओएस से डीएलएड वाले सशर्त देंगे टीईटी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link