Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, July 23, 2026

विधानसभा में उठा छात्र-शिक्षक अनुपात का मुद्दा

 विधानसभा में उठा छात्र-शिक्षक अनुपात का मुद्दा

इस्लामपुर विधायक रुहेल रंजन ने बिहार विधानसभा



में सरकारी विद्यालयों में छात्र-शिक्षक अनुपात के अनुसार शिक्षकों की पदस्थापना का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि राज्य के कई विद्यालयों में शिक्षकों का असमान वितरण गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को प्रभावित कर रहा है। कहीं संख्या अधिक छात्र हैं, कहीं कम छात्रों पर अधिक शिक्षक सेवा दे रहे हैं। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई और शिक्षकों के कार्यभार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। विधायक ने सुझाव दिया कि उच्च, मध्य एवं प्राथमिक विद्यालयों के लिए अलग-अलग छात्र-शिक्षक अनुपात निर्धारित किया जाए। उन्होंने एकंगरसराय प्रखंड के विद्यालयों का उदाहरण देते हुए बताया कि मध्य विद्यालय खोजपुरा में 282 छात्रों पर केवल पांच शिक्षक हैं, जबकि प्राथमिक विद्यालय हाजीपुर में 40 छात्रों पर चार शिक्षक हैं। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि सरकार इस समस्या से अवगत है।

विधानसभा में उठा छात्र-शिक्षक अनुपात का मुद्दा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link