Gold Silver Price: सोना-चांदी फिर उछला, 3,500 से ज्यादा बढ़ गए रेट! क्या आपके पहुंच के बाहर हुआ गोल्ड सिल्वर?
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी 22 जुलाई बुधवार को सोने-चांदी के दाम (Gold Silver Price) में फिर उछाल देखने को मिली है। घरेलू बाजार (Bullion Market) से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार (Global Market Gold Silver Price) तक दाम चढ़े हैं। ऐसे में ये जानना बेहद जरूरी है कि आज के ताजा रेट क्या हैं? कई शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के भाव में बढ़त दर्ज की गई, जबकि चांदी भी ऊंचे स्तर पर कारोबार करती रही।
इंटरनेशनल मार्केट के दाम?
इंटरनेशनल मार्केट Comex में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में उछाल (Gold Silver Price Today) दर्ज की गई है। सुबह करीब 9 बजे तक के आंकड़ों की मानें तो सोना करीब 1.68% तक चढ़कर कीमत 4144.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। इसके साथ ही चांदी (Silver Price Today) के दाम भी उछले हैं। चांदी 1.90% बढ़कर यह 60.230 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।
MCX क्या है प्राइस?
वहीं भारत के घरेलू MCX में भी सोने के उछलते दिखे हैं। सुबह 9 बजे MCX पर सोना (Gold Price) 1.22% उछल कर करीब ₹1,44,700 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा जो हाल के दिनों में उतार-चढ़ाव के बाद अब दाम बढ़ते नजर आ रहे है। वहीं भारत में चांदी के भाव (Silver Price) को भी सपोर्ट मिला है। यह लगभग 1.21% चढ़कर ₹2,26,480 लाखप्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा। जो पिछले दिनों के मुकाबले तेजी आई है।
कहां ट्रेड कर रहा सोना?
घरेलू वायदा बाजार की बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 1740 रुपए चढ़कर 1,46,800 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं सुबह 9 बजे चांदी की कीमत 2,800 रुपए चढ़कर 2,26,400 रुपए प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई थी
क्यों बढ़े दाम?
एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिका और ईरान के बीच दोबारा शुरू हुई कूटनीतिक कोशिशों से भू-राजनीतिक तनाव कुछ कम हुआ है। इसके चलते कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आई, जिससे सोने को अतिरिक्त समर्थन मिल रहा है।

