Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, September 30, 2026

नौकरी देने वाले रेलवे भर्ती बोर्ड में ही 22%पद खाली

नौकरी देने वाले रेलवे भर्ती बोर्ड में ही 22%पद खाली

रेलवे में भर्ती की जिम्मेदारी संभालने वाले रेलवे भर्ती बोर्ड में ही कर्मचारियों के करीब 22.5 प्रतिशत पद खाली हैं। आरआरबी प्रयागराज में स्वीकृत 681 पदों के सापेक्ष 606 कर्मचारी ही तैनात हैं। यहां 75 पद रिक्त हैं। वहीं उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में 36,196 स्वीकृत पदों में करीब 20 प्रतिशत पद खाली हैं। झांसी मंडल में करीब 19 प्रतिशत और आगरा मंडल में 12 प्रतिशत से अधिक पद रिक्त हैं।






रेलवे में लगातार नई भर्ती प्रक्रिया चलने के बावजूद भर्ती बोर्ड में कर्मचारियों की कमी का असर कामकाज पर पड़ने का मुद्दा कर्मचारी संगठनों ने उठाया है। आरआरबी में कर्मचारियों की कमी के बीच भर्ती परीक्षाओं से लेकर अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच और नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़े काम किए जा रहे हैं। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के महामंत्री आरडी यादव ने बताया कि बीते माह हुई पीएनएम बैठक में रिक्त पदों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया था। उनका कहना है कि रेलवे में बड़ी संख्या में पद खाली होने से मौजूदा कर्मचारियों पर अतिरिक्त ड्यूटी का बोझ बढ़ रहा है। कर्मचारियों को समय पर अवकाश मिलने में भी कठिनाई हो रही है और लगातार अतिरिक्त काम करने से मानसिक दबाव बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी संगठन लंबे समय से रिक्त पदों को जल्द भरने की मांग कर रहे हैं। रेलवे में नई परियोजनाओं के साथ नियमित ट्रेन संचालन का काम भी बढ़ रहा है। ऐसे में खाली पदों पर भर्ती नहीं होने से काम का दबाव मौजूदा कर्मचारियों पर ही बढ़ता रहेगा। इस मामले में उत्तर मध्य रेलवे के वरिष्ठ पीआरओ डॉ. अमित मालवीय ने बताया कि भर्ती एक नियमित प्रक्रिया है। सेवानिवृत्ति होने से जो पद खाली होते हैं, भर्ती के माध्यम से भरा जाता है।


ग्रुप डी भर्ती में दस्तावेज जांच और मेडिकल की बारी


प्रयागराज। रेलवे ग्रुप डी भर्ती में शारीरिक दक्षता परीक्षा पूरी होने के बाद अब चयनित अभ्यर्थियों को अगले चरण का इंतजार है। आरआरसी प्रयागराज के अनुसार 25 से 31 जुलाई 2026 के बीच डीएसए ग्राउंड में 3736 अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा कराई गई। सफल अभ्यर्थियों का अब दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट होगा। प्रक्रिया अक्तूबर से नवंबर के बीच पूरी करने की तैयारी है। तारीख, स्थान और वर्गवार कटऑफ जल्द rrcpryj.org पर जारी होंगे। कुल 32438 पदों की भर्ती में प्रयागराज के हिस्से 2020 पद हैं। इनमें ट्रैक मैन के 821 पद शामिल हैं।

नौकरी देने वाले रेलवे भर्ती बोर्ड में ही 22%पद खाली Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link