Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, September 30, 2026

ग्रीन गैस बिल के नाम पर शिक्षिका से सवा लाख ठगे

ग्रीन गैस बिल के नाम पर शिक्षिका से सवा लाख ठगे

लखनऊ, । गोसाईंगंज के नूरपुर बेहटा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका रेनू त्रिपाठी साइबर ठगी का शिकार हो गईं। जालसाजों ने ग्रीन गैस का बिल अपडेट नहीं होने और रात में गैस कनेक्शन काटने का झांसा देकर उनके खाते से 1.27 लाख रुपये निकाल लिये।





खरगापुर के सरस्वतीपुरम निवासी रेनू त्रिपाठी से जालसाजों ने खुद को ग्रीन गैस लिमिटेड का अधिकारी बताते हुए पिछला बिल अपडेट नहीं होने का झांसा दिया। जालसाज ने कहा कि रात 9:30 बजे गैस कनेक्शन काट दिया जाएगा। मैसेज में बिल अपडेट कराने के लिए 6200301761 मोबाइल नंबर पर संपर्क करने को कहा।




रेनू ने दिए गए नंबर पर संपर्क किया। साइबर जालसाजों ने बिल अपडेट करने के नाम पर उन्हें एक ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा। ऐप डाउनलोड करने के बाद जालसाजों ने उनके बैंक खाते से अलग-अलग लेनदेन कर 1.27 लाख रुपये निकाल लिए।




खाते से रुपये निकलने की जानकारी होने पर घरवालों को इसकी जानकारी दी। पीड़िता के पति एसएम त्रिपाठी बलरामपुर में चीफ फार्मासिस्ट हैं।

ग्रीन गैस बिल के नाम पर शिक्षिका से सवा लाख ठगे Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link