समग्र शिक्षा के संविदा कर्मियों के मानदेय में 25% की बढ़ोतरी, राज्य परियोजना निदेशक ने जारी किया आदे
श
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में समग्र शिक्षा (प्रारंभिक शिक्षा) के अंतर्गत जिला परियोजना कार्यालयों में सेवा प्रदाता (आउटसोर्सिंग) के माध्यम से कार्यरत कार्मिकों के लिए राहत भरी खबर है। शासन ने आशुलिपिक, लेखाकार, सहायक लेखाकार, टंकक/लिपिक और कम्प्यूटर ऑपरेटर के नियत मासिक मानदेय में एकमुश्त 25 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया है।
राज्य परियोजना निदेशक मोनिका रानी द्वारा 29 सितम्बर 2026 को जारी कार्यालय ज्ञाप (पत्रांक: अधि०/मानदेय वृद्धि/4069/2026–27) के अनुसार, यह निर्णय 8 सितम्बर 2026 को संपन्न उत्तर प्रदेश सभी के लिए शिक्षा परियोजना परिषद की राज्य कार्यकारी समिति की बैठक में लिया गया।
संशोधित मानदेय दरें:
आशुलिपिक: ₹18,560 से बढ़कर ₹23,200
लेखाकार: ₹18,560 से बढ़कर ₹23,200
सहायक लेखाकार: ₹11,600 से बढ़कर ₹14,500
टंकक / लिपिक: ₹11,020 से बढ़कर ₹13,775
कम्प्यूटर आपरेटर: ₹11,020 से बढ़कर ₹13,775
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि मानदेय में यह वृद्धि एक बार (One Time) प्रभावी होगी और पूर्व की किसी भी अवधि का एरियर देय नहीं होगा। इस मानदेय वृद्धि से होने वाला समस्त अतिरिक्त व्यय भार समग्र शिक्षा के एमएमईआर (MMER) मद से वहन किया जाएगा।

