शिक्षकों को ब्रिज कोर्स जल्द कराने की मांग
लखनऊ। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) ने शासन को पत्र लिखकर बीएड योग्यताधारी शिक्षकों के छह माह की ब्रिज कोर्स जल्द कराने की मांग की है। उनका कहना है कि लंबे समय से विद्यालयों में पढ़ा रहे हैं, ऐसे में उन्हें जल्द राहत दिलाई जाए। ब्रिज कोर्स जिन शिक्षकों को करना है, उन्हें गैर शैक्षणिक कार्य जैसे जनगणना ड्यूटी, बीएलओ ड्यूटी एवं अन्य सर्वेक्षण कार्यों से मुक्त किया जाएगा। यही नहीं एनआईओएस की ओर से जारी किए गए कार्यक्रम के तहत परीक्षा देश में प्रतिभागी शिक्षकों को ऑफलाइन विशेष अवकाश अनुमन्य किया जाए। साथ ही मांग की कि उक्त प्रशिक्षण को मात्र विभागीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण के रूप में पूर्ण कराया गया। परीक्षा में निर्धारित प्रतिशत अंक के आधार पर उत्तीर्ण करने की बाध्यता को समाप्त की जाए। प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में शिक्षकों को छह माह के ब्रिज कोर्स कराने की प्रक्रिया गतिमान है।

