Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, October 31, 2026

यूपी पीईटी में एआई मैचिंग से पकड़े गए 22 संदिग्ध

यूपी पीईटी में एआई मैचिंग से पकड़े गए 22 संदिग्ध

लखनऊ, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2026) शुक्रवार को 3.92 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी। परीक्षा में 787964 यानी 66.75% अभ्यर्थी शामिल हुए। एक नवंबर को पीईटी की आखिरी चरण की परीक्षा होगी।



पीईटी के दूसरे दिन झांसी में एक अभ्यर्थी आकाश पटेल के पास ब्लूटूथ डिवाइस मिलने पर संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। पहली पाली में 13 और दूसरी पाली में कुल 22 अभ्यर्थी एआई मैचिंग के माध्यम से संदिग्ध पाए गए। जांच के बाद कार्रवाई होगी। आयोग के परीक्षा नियंत्रक सुभाष चंद्र प्रजापति के मुताबिक परीक्षा दो पालियों में आयोजित कराई जा रही है। अभ्यर्थियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए परीक्षा केंद्रों पर फेसियल रिकग्निशन (एआई) आधारित प्रमाणीकरण तथा प्रत्येक उपस्थित अभ्यर्थी का बायोमेट्रिक डाटा कैप्चर किया गया। ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मियों की भी बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य की गई।



यूपी पीईटी में एआई मैचिंग से पकड़े गए 22 संदिग्ध Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link