यूपी में चुनावी तैयारियों की चरणों में समीक्षा करेगा आयोग
उत्तर प्रदेश में चुनावी तैयारियों की चरणों में समीक्षा करने के लिए चुनाव आयोग तैयार है। एक वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त 2 नवंबर को मेरठ का दौरा कर समीक्षा की शुरुआत करेंगे। इस दौरान चुनाव आयोग के अधिकारी वेस्ट यूपी के कुछ डिवीजनों में जमीनी स्तर की तैयारियों का जायजा लेंगे।
बता दें, अगले साल की शुरुआत में यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में विधानसभा चुनाव होने हैं। अधिकारी उत्तराखंड, मणिपुर और पंजाब का दौरा पहले ही पूरा कर चुके हैं, जबकि गोवा के दौरे की योजना बनाई जा रही है। आमतौर पर, चुनाव कार्यक्रम की घोषणा से ठीक पहले मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य आयुक्तों वाली पूर्ण आयोग टीम चुनाव वाले राज्यों का दौरा करती है। बता दें, यूपी की 403 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 22 मई को समाप्त हो रहा है। वहीं मणिपुर, गोवा, पंजाब व उत्तराखंड की विधानसभाओं का कार्यकाल मार्च, 2027 में अलग-अलग तारीखों पर समाप्त होगा।

