Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, October 31, 2026

बोर्ड परीक्षा केंद्रों की जांच करेंगे एसडीएम : डीएम

 

बोर्ड परीक्षा केंद्रों की जांच करेंगे एसडीएम : डीएम

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा-2027 में नकल रोकने के लिए डीएम मनीष कुमार वर्मा ने अफसरों के साथ बैठक की। उन्होंने प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की जांच के लिए सभी एसडीएम को अपने-अपने तहसील क्षेत्र के विद्यालयों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूर्व में शिकायतों के घेरे में रहे विद्यालयों को परीक्षा केंद्र की सूची में शामिल न किया जाए।



शुक्रवार को संगम सभागार में जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति की बैठक में डीएम ने परीक्षा केंद्रों को लेकर परिषद के पोर्टल और जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा की। उन्होंने डीआईओएस संतोष कुमार राय को प्रस्तावित केंद्रों की सूची सभी एसडीएम को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि एसडीएम विद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण कर वहां उपलब्ध संसाधनों, व्यवस्थाओं और विद्यालय की छवि का आकलन करें। परीक्षा केंद्र बनाने से पहले यह सुनिश्चित किया जाए कि विद्यालय में परीक्षा कराने के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं और उसकी छवि अच्छी है। उन्होंने कहा कि जनपद में बोर्ड परीक्षा हर हाल में नकलविहीन कराई जानी है।बोर्ड की परीक्षा नकल निवारण अधिनियम के दायरे में है। ऐसे में केंद्र निर्धारण से लेकर परीक्षा संचालन तक किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।




बोर्ड परीक्षा केंद्रों की जांच करेंगे एसडीएम : डीएम Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link