जनगणना की आ गई तारीख, जानें आपके राज्य में कब होगी गिनती? ये राज्य हुए बाहर
देश में जनगणना 2027 की शुरुआत 25 जनवरी से होगी। ज्यादातर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक जनसंख्या की गिनती की जाएगी। हालांकि, विधानसभा चुनाव वाले राज्यों और बर्फबारी से प्रभावित कुछ इलाकों में इस दौरान जनगणना नहीं होगी। भारत के रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण की ओर से शुक्रवार को जारी नोटिफिकेशन में यह जानकारी दी गई। इसके मुताबिक, जनगणना के लिए संदर्भ तिथि 1 मार्च 2027 की रात 12 बजे तय की गई है। यानी इसी तारीख को आधार मानकर देश की आबादी के आंकड़े दर्ज किए जाएंगे।
नोटिफिकेशन के अनुसार, मणिपुर, गोवा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड और लद्दाख में फिलहाल 25 जनवरी से 28 फरवरी के बीच जनगणना नहीं होगी। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के उन इलाकों को भी इस प्रक्रिया से बाहर रखा गया है, जहां बर्फबारी के कारण सामान्य समय पर जनगणना करना संभव नहीं है। मणिपुर में अगले आदेश तक यह प्रक्रिया टाल दी गई है। इन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। जनगणना के लिए 1 से 5 मार्च 2027 तक पुनरीक्षण का दौर भी चलेगा। इसके अलावा, लोगों को खुद अपनी जानकारी दर्ज कराने का विकल्प दिया जाएगा। यह सुविधा 10 जनवरी से 24 जनवरी 2027 तक उपलब्ध रहेगी। इसके बाद घर-घर जाकर लोगों की गिनती शुरू होगी।
देश की यह 8वीं जनगणना

