Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, October 1, 2026

प्रशिक्षक भर्ती के 24 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त

प्रशिक्षक भर्ती के 24 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन/प्रशिक्षण) सेवा परीक्षा-2023 के तहत खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड में प्रशिक्षक भर्ती के 24 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त कर दिए हैं। उपसचिव अनुपम मिश्र के अनुसार आवेदन-पत्रों की सन्निरीक्षा (स्क्रूटनी) के बाद विज्ञापन की शर्तें पूरा न करने के कारण इन अभ्यर्थियों के अभ्यर्थन निरस्त किए गए है। प्रशिक्षक-रेशा के तीन पदों के सापेक्ष 14 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त हुए हैं।



इन अभ्यर्थियों के पास अनिवार्य शैक्षिक अर्हता बीटेक/बीई डिजाइन डेवलपमेंट और उत्पाद विकास अथवा डिजाइन डेवलपमेंट (निफ्ट/सिड) में स्नातक उपाधि नहीं है। प्रशिक्षक-बांस एवं बेंत के एक पद के सापेक्ष दस अभ्यर्थियों के आवेदन भी निरस्त हुए हैं। अभ्यर्थी अपील सात अक्तूबर को शाम पांच बजे तक पंजीकृत डाक से या स्वयं उपस्थित होकर आयोग को दे सकते हैं।

प्रशिक्षक भर्ती के 24 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link