Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, October 1, 2026

दिव्या के सियासी कदम पर अटकलें, सवाल उठाने के अगले ही दिन प्राथमिक विद्यालय का निर्माण कार्य शुरू

दिव्या के सियासी कदम पर अटकलें, सवाल उठाने के अगले ही दिन प्राथमिक विद्यालय का निर्माण कार्य शुरू

लखनऊ, रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भइया’ की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रधान महासचिव डॉ. बृजेश सिंह राजावत की एक्स पर की गई एक पोस्ट से दिव्या मित्तल के अगले कदम को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। दिव्या ने मिर्जापुर को अपनी कर्मभूमि बनाने की बात कही है। ऐसे में उनकी राजनीतिक सक्रियता को अपना दल (एस) की सांसद अनुप्रिया पटेल के क्षेत्र में संभावित चुनौती के तौर पर भी देखा जा रहा है। डॉ. राजावत ने अपनी पोस्ट में दिव्या मित्तल का ‘राजनीति के कुरुक्षेत्र’ में स्वागत करते हुए लिखा, ‘आईएएस का अनुभव और राजा भइया की जमीनी पकड़, क्या नई दिशा की शुरुआत?’ चर्चा शुरू हो गई है कि क्या दिव्या जनसत्ता दल से जुड़ेंगी।






प्राथमिक विद्यालय का निर्माण कार्य शुरू


मिर्जापुर। जिले की पूर्व डीएम दिव्या मित्तल के सवाल उठाने के अगले ही दिन लहुरियादह गांव में उच्च प्राथमिक विद्यालय का निर्माण कार्य शुरू हो गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि बुधवार को लहुरियादह गांव गए बीईओ हलिया प्रकाश चंद्र यादव व गांव के कौशलेंद्र कुमार गुप्ता की देखरेख में उच्च प्राथमिक विद्यालय के लिए आवंटित भूमि की नापी कराई गई। नींव की खुदाई शुरू करा दी गई।



दिव्या के सियासी कदम पर अटकलें, सवाल उठाने के अगले ही दिन प्राथमिक विद्यालय का निर्माण कार्य शुरू Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link