Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, October 1, 2026

आधार सत्यापन पर केंद्र को नोटिस

आधार सत्यापन पर केंद्र को नोटिस



नई दिल्ली, प्रसं। दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र और तेल कंपनियों से घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए बायोमेट्रिक आधार सत्यापन से जुड़े मामले में जवाब मांगा। एक जनहित याचिका में गैस सिलेंडर की बुकिंग जारी रखने के लिए एक अक्तूबर तक बायोमेट्रिक सत्यापन जरूरी किए जाने को चुनौती दी गई है।

पीठ ने अगली सुनवाई पांच अक्तूबर को तय की। पीठ ने कहा कि देश में हर व्यक्ति के पास आधार नहीं है, फिर भी वे एलपीजी का इस्तेमाल कर रहे हैं। पीठ पुलकित लूथरा की जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी। लूथरा 75 प्रतिशत दृष्टिबाधित वकील हैं।

आधार सत्यापन पर केंद्र को नोटिस Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link