पात्र मतदाताओं के नाम हर हाल में सूची में कराएं दर्ज: डीएम
बरेली। 24 अक्टूबर को होने वाले विशेष अभियान दिवस और अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के आधार पर संचालित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की तैयारियों के संबंध में कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में मंगलवार को बैठक हुई।
डीएम ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में बीएलओ के साथ बैठक कर लें और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों को स्पष्ट रूप से समझा दें, जिससे विशेष अभियान दिवस पर सभी कार्मिक अपने दायित्वों का निर्वहन ठीक प्रकार से कर सकें। उन्होंने कहा कि एसआईआर के दौरान बीएलओ के रूप में कार्य कर चुके कार्मिकों को प्राथमिकता के आधार पर ड्यूटी में लगाया जाए। डीएम ने सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों में सोशल मीडिया टीम का गठन करने के निर्देश दिए।

