रसोइयों की सेवानिवृत्ति की आयु निर्धारित नहीं
लखनऊ। यूपी के परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के छात्रों को दोपहर में भोजन उपलब्ध कराने के लिए मध्याह्न भोजन प्राधिकरण की तरफ से रसोइयों की तैनाती की जाती है। परिषदीय स्कूलों में करीब तीन लाख से अधिक रसोइये कार्यरत हैं। रसोइयों की सेवानिवृत्ति आयु संबंधित कोई शासनादेश प्राधिकरण के उपलब्ध उपलब्ध नहीं है। यह जानकारी खुद प्राधिकरण ने एक आरटीआई के जवाब में दी है।

