आईसीएसई परीक्षाएं 15 फरवरी से होंगी
नई दिल्ली, प्र.सं.। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) ने आईसीएसई (दसवीं) और आईएससी (बारहवीं) की वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं।
आईसीएसई की परीक्षाएं 15 फरवरी से 31 मार्च 2027 तक होंगी, जबकि आईएससी की परीक्षाएं नौ फरवरी से आठ अप्रैल तक चलेंगी। आईसीएसई परीक्षा में 3106 स्कूलों के 2.70 लाख और आईएससी में 1651 स्कूलों के 1.10 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे। आईसीएसई परीक्षा 76 विषयों में, जबकि आईएससी परीक्षा 60 विषयों में आयोजित की जाएगी।

