Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, November 22, 2026

50 से अधिक जिलों में अटकी शिक्षकों की पदोन्नति सूची, शिक्षकों में नाराजगी

50 से अधिक जिलों में अटकी शिक्षकों की पदोन्नति सूची, शिक्षकों में नाराजगी

प्रयागराज: प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया एक बार फिर लटकती नज़र आ रही है। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव ने 7 नवंबर तक अंतिम सूची जारी करने के निर्देश दिए थे, लेकिन प्रयागराज सहित 50 से अधिक जिलों में यह सूची अब तक जारी नहीं हो सकी है। इस देरी से शिक्षकों में नाराजगी है।

कुछ शिक्षक चाहते हैं कि टीईटी परीक्षा के परिणाम आने के बाद ही पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी की जाए, ताकि वे भी इस दौड़ में शामिल हो सकें।


शिक्षकों को चिंता है कि लगभग 10 वर्ष के लंबे इंतजार के बाद शुरू हुई यह प्रक्रिया कहीं कोर्ट-कचहरी या तकनीकी अड़चनों में न फंस जाए। उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ ने इस मुद्दे को उठाते हुए 30 नवंबर तक प्रक्रिया पूरी करने की मांग की है। संगठन के अध्यक्ष अनिल यादव ने राज्य सरकार और प्रमुख सचिव (बेसिक शिक्षा) से हस्तक्षेप की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में अंतिम सूची सोमवार तक प्रकाशित की जाए और पूरी प्रक्रिया 30 नवंबर तक पूरी हो। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द प्रक्रिया पूरी नहीं हुई, तो विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह ठंडे बस्ते में जा सकती है

50 से अधिक जिलों में अटकी शिक्षकों की पदोन्नति सूची, शिक्षकों में नाराजगी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link