झांसा देकर शिक्षक ने छात्रा का किया शोषण
प्रयागराज। एक प्रतियोगी छात्रा ने कोचिंग शिक्षक पर शादी का झांसा देकर आठ साल तक शारीरिक शोषण करने और धोखे से गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अभिषेक पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दारागंज क्षेत्र की छात्रा के मुताबिक, 2018 में एक कोचिंग में गणित पढ़ने के दौरान उसकी मुलाकात शिक्षक अभिषेक से हुई थी। नवंबर 2024 में राजस्थान के एक मंदिर में शादी की और होटल में चार दिन साथ रखा। 2025 में गर्भवती होने पर अभिषेक उसे मथुरा ले गया और कोल्ड ड्रिंक में दवा मिलाकर गर्भपात करा दिया।

