Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, November 22, 2026

चक्रवात की वजह से उत्तर प्रदेश में तेजी से गिरेगा पारा, सर्दी बढ़ने के साथ बढ़ेगा कोहरे का प्रकोप; अलर्ट जारी

चक्रवात की वजह से उत्तर प्रदेश में तेजी से गिरेगा पारा, सर्दी बढ़ने के साथ बढ़ेगा कोहरे का प्रकोप; अलर्ट जारी

यूपी में मौसम बदलने वाला है। चक्रवात अकवान के असर से रविवार को पूर्वांचल और दक्षिणी यूपी में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। इस दाैरान 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज पुरवा हवाएं चलने की भी संभावना है।

हालांकि, सोमवार से मौसम फिर करवट लेगा। अगले तीन से चार दिनों में रात के तापमान में तीन से पांच डिग्री और दिन के पारे में करीब दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने के संकेत हैं। इससे ठंड बढ़ेगी। सुबह के समय कोहरे का असर भी बढ़ेगा। शनिवार को पूर्वी यूपी और मध्यांचल में 15 से 25 किमी रफ्तार वाली पुरवाई चली। ज्यादातर जिलों में अच्छी धूप खिली और तापमान में हल्की बढ़त दर्ज हुई।

विज्ञापन




क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, चक्रवात और पुरवा हवाओं का असर 23 नवंबर से खत्म हो जाएगा। इसके बाद तराई समेत प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में सुबह मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है। तापमान में गिरावट के साथ रात और सुबह की ठंड बढ़ेगी।

विज्ञापन





शनिवार को 21.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ बरेली में सबसे ठंडा दिन रहा। वहीं 11 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ हरदोई में सबसे ठंडी रात रही।

 

राजधानी में सोमवार से गिरेगा पारा, बढ़ेगा कोहरा

 राजधानी में शनिवार को दिन में अच्छी धूप खिली और तेज रफ्तार पुरवाई चली। माैसम विभाग का कहना है लखनऊ में सोमवार से माैसम फिर करवट लेगा। हवा का रुख पछुआ होने के साथ ही पारा गिरेगा और सुबह के समय कोहरे का प्रकोप बढ़ेगा।


क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, चक्रवात के प्रभाव से शनिवार को लखनऊ में 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली पुरवाई चली। रविवार को माैसम लगभग ऐसा ही रहने वाला है। 23 नवंबर से फिर तापमान में गिरावट होने के आसार हैं।


शनिवार को अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री की बढ़त के साथ 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री की बढ़त के साथ 15.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।


चक्रवात की वजह से उत्तर प्रदेश में तेजी से गिरेगा पारा, सर्दी बढ़ने के साथ बढ़ेगा कोहरे का प्रकोप; अलर्ट जारी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link