सिफारिशों पर सचिव बोले नहीं बनेंगे नए परीक्षा केंद्र
प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिलों से परीक्षा केंद्रों की सूची अनुमोदित हो चुकी है। जो स्कूल केंद्र बनने से रह गए हैं उनके प्रबंधक अब यूपी बोर्ड के चक्कर काट रहे हैं ताकि किसी तरह से उनका स्कूल केंद्र बन जाए। इसके लिए जनप्रतिनिधियों, बड़े अफसरों से लेकर चर्चित लोगों से सिफारिश भी लगवाई जा रही है। इससे परेशान यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह को शनिवार को सार्वजनिक सूचना जारी करनी पड़ी।
सचिव ने सफाई दी है कि 16 नवंबर को यूपी बोर्ड ने केंद्र निर्धारण प्रक्रिया के तहत दूसरे चरण में राज्य स्तर पर आपत्तियां/प्रत्यावेदन आमंत्रित किए हैं। केंद्र आवंटन की दूरी और केंद्रों की धारण क्षमता से अधिक आवंटन संबंधी विसंगतियों को ही दूर किया जाएगा

