Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, November 22, 2026

UPTET NEWS: टीईटी के दो विवादित प्रश्नों पर समान अंक

UPTET NEWS: टीईटी के दो विवादित प्रश्नों पर समान अंक

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2026 के परिणाम को लेकर अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की विशेष अपील को आंशिक रूप से स्वीकार करते हुए आदेश दिया है कि प्रश्न संख्या 36 व 37 को हल करने वाले सभी असफल अभ्यर्थियों को समान रूप से एक-एक अंक दिया जाए। कोर्ट ने आयोग को एक महीने के भीतर संशोधित/पूरक परिणाम घोषित करने का निर्देश दिया है।

न्यायमूर्ति सौमित्र दयाल सिंह और न्यायमूर्ति स्वरूपमा चतुर्वेदी की खंडपीठ ने आयोग की इस दलील को अस्वीकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि अनंतिम उत्तरकुंजी में आयोग ने इन प्रश्नों का केवल एक ही उत्तर सही बताया था। अभ्यर्थियों को यह बात 26 अगस्त को अंतिम उत्तरकुंजी जारी होने के बाद ही पता चली कि इन प्रश्नों के दो-दो उत्तर सही हैं। ऐसे में उनके पास पहले आपत्ति दर्ज कराने का कोई अवसर ही नहीं था।

UPTET NEWS: टीईटी के दो विवादित प्रश्नों पर समान अंक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link