Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, November 15, 2026

मोदी से सम्मानित होने वाले 52 में यूपी के छह मेधावी

मोदी से सम्मानित होने वाले 52 में यूपी के छह मेधावी

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को राजधानी में आयोजित होने वाले कौशल दीक्षांत समारोह में जिन 52 मेधावियों को सम्मानित करेंगे उनमें यूपी के भी छह मेधावी शामिल हैं। ऑल इंडिया टॉपर की सूची में नाम दर्ज कर इन छह मेधावियों ने यूपी का नाम रोशन किया है। जिसमें लखनऊ के चार व एक-एक अयोध्या व देवरिया का प्रशिक्षार्थी शामिल है।


टॉपरों की सूची जारी: दीक्षांत समारोह के लिए डायरेक्टर जनरल ऑफ ट्रेनिंग (डीजीटी) की ओर से 52 टॉपरों की सूची जारी कर दी गई है। जिसमें यूपी से अखिल भारतीय शिल्पकार प्रशिक्षण योजना (सीटीएस) के तीन और शिल्पकार अनुदेशक प्रशिक्षण योजना (सीआईटीएस) के तीन कुल छह प्रशिक्षार्थी शामिल हैं।

इसमें आईटीआई अलीगंज के अब्दुल मोबीन, प्रादेशिक स्टाफ प्रशिक्षण एवं शोध केंद्र (आईटॉट) अलीगंज के शहबाज खान, प्राची विश्वकर्मा व प्रतिभा शामिल हैं। वहीं अयोध्या की काजल महावर व देवरिया के नीतेश चौरसिया भी शामिल हैं। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल का कहना है कि यूपी को पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह की मेजबानी मिलना प्रदेश की सुदृढ़ प्रशिक्षण व्यवस्था और युवाओं की बढ़ती दक्षता का प्रमाण है।



मोदी से सम्मानित होने वाले 52 में यूपी के छह मेधावी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link