लापरवाही पर बीएलओ का मानदेय कटेगा
लखनऊ, । मतदाता सूची में गड़बड़ी मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों का मानदेय काटा जाएगा। बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजर का एक महीने, जबकि ईआरओ और एईआरओ का दो महीने का मानदेय काटने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, मतदाता सूची की त्रुटियां पकड़ने वाले नागरिकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने शनिवार को सभी जिलों को इस संबंध में निर्देश जारी किए।
जिलाधिकारी मतदाता सूची में गड़बड़ियों के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को चिह्नित करें और उनकी जवाबदेही तय करें। बीएलओ की जिम्मेदारी डुप्लीकेट मतदाता, नाम, लिंग, आयु और पते की गलतियां दूर करने की होगी। बीएलओ सुपरवाइजर पर एक ही परिवार के सदस्यों के अलग-अलग मतदान केंद्रों दर्ज होने जैसी त्रुटियों की जिम्मेदारी होगी।

