मंत्री संदीप सिंह और सौरभ सिंह की हुई सगाई, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया आशीर्वाद
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह और उनके भाई सौरभ सिंह का सगाई समारोह शनिवार को अलीगढ़ के तालानगरी स्थित एथलेटिक्स मैदान में धूमधाम से संपन्न हुआ।
समारोह में संदीप सिंह ने गाजियाबाद के चौधरी परिवार की बेटी मेघना चौधरी के साथ सगाई की। वहीं, उनके भाई सौरभ सिंह ने सहारनपुर के कारोबारी परिवार की बेटी अंतरा त्यागी के साथ सगाई की।
इस अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे। उन्होंने दोनों जोड़ों और उनके परिजनों को आशीर्वाद दिया तथा उनके नए जीवन की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।
समारोह में दोनों परिवारों के सदस्य और अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।


