एडेड स्कूलों की ऑनलाइन मिलेगी पूरी जानकारी
लखनऊ। यूपी के अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक व संस्कृत विद्यालयों की मनमानी पर सख्ती होगी। सभी स्कूलों का पूरा ब्योरा अब वेब पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में वेब पोर्टल तैयार कराए जा रहे वेब पोर्टल पर सभी जरूरी जानकारी उपलब्ध रहेंगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने सभी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक व डीआईओएस को निर्देश दिया है कि इस पोर्टल पर वह विवरण पोर्टल पर उपलब्ध कराएं और उसे अपडेट करें।
