68,500 सहायक अध्यापक भर्ती: राष्ट्रपति भवन पहुंची शिक्षक भर्ती में आरक्षण की विसंगति
लखनऊ, 68,500 सहायक अध्यापक भर्ती में आरक्षण विसंगति का मामला राष्ट्रपति भवन तक पहुंच गया है। अभ्यर्थियों की शिकायत पर राष्ट्रपति सचिवालय ने प्रकरण का संज्ञान लिया। शासन ने भी अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
राष्ट्रपति सचिवालय के लोक शिकायत अनुभाग ने 12 अक्तूबर को भेजे पत्र के संदर्भ में शासन के संयुक्त सचिव लाल मणि यादव ने 13 नवंबर को बेसिक शिक्षा निदेशक को पत्र जारी किया। इसमें भर्ती में आरक्षण संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए मिले तीन प्रकरणों पर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा है। पत्र की प्रतिलिपि स्कूल महानिदेशक और बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव को भेजी है। भर्ती में आरक्षण के निर्धारित प्रावधानों का पालन नहीं होने का आरोप लगाते हुए अभ्यर्थी आंदोलन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग और विधान परिषद संबंधित समिति के आदेशों का पालन कर संशोधित परिणाम जारी करें।
Newer PostOlder

