Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, November 11, 2026

वरिष्ठता सूची: इस तरह से शिक्षक शिक्षिकाओं की वरिष्ठता निर्धारित होगी।

वरिष्ठता सूची: इस तरह से शिक्षक शिक्षिकाओं की वरिष्ठता निर्धारित होगी।

वरिष्ठता सूची में शिक्षक शिक्षिकाओं की मौलिक नियुक्ति तिथि देखी जाएगी, यदि स्थानांतरित होकर आए हैं तो सचिव साहब द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश की तिथि देखी जाएगी। मौलिक नियुक्ति/स्थानांतरण आदेश की तिथि दो या दो से अधिक शिक्षक शिक्षिकाओं के मध्य समान होने पर वरिष्ठता का मानक निम्न होगी 


■ 8 नवंबर 2011 तक नियुक्त लोगों की जन्मतिथि देखी जाएगी और जन्मतिथि समान होने पर नाम का अल्फाबेट देखा जाएगा।


■ भर्तियों 9770, 10800, 10000 , 15000, 16448 और 12460 में चयन का गुणांक हाई स्कूल के प्राप्तांक प्रतिशत का .1, इंटर मीडिएट के प्राप्तांक प्रतिशत का .2, स्नातक के प्राप्तांक प्रतिशत का .4 और प्रशिक्षण के सैद्धांतिक में प्रथम श्रेणी को 12 अंक द्वितीय श्रेणी को 6 अंक और तृतीय श्रेणी को 3 अंक, प्रयोगात्मक में प्रथम श्रेणी को 12 अंक , द्वितीय श्रेणी को 6 अंक और तृतीय श्रेणी को 3 अंक (सबका योग)


■ भर्ती 72825 UPTET 2011 का प्राप्तांक


■ भर्ती 68500, 69000 हाई स्कूल के प्राप्तांक प्रतिशत का .1, इंटर मीडिएट के प्राप्तांक प्रतिशत का .1, स्नातक के प्राप्तांक प्रतिशत का .1, प्रशिक्षण के प्रतिशत का .1 और शिक्षक भर्ती परीक्षा के प्राप्तांक प्रतिशत का 60 फीसदी अंक एवं शिक्षामित्र से शिक्षक बने लोगों के 25 अंक (सबका योग)


∆ दिनांक 09/11/2011 के बाद नियुक्त शिक्षक शिक्षिकाओं के मामले में मौलिक नियुक्ति तिथि/स्थानांतरण आदेश की तिथि समान होने पर दूसरे मानक के रूप में उपरोक्त चयन का आधार भी समान होने पर तीसरा मानक जन्मतिथि देखी जायेगी और जन्मतिथि भी समान होने पर चौथे मानक के रूप में फिर नाम का अंग्रेजी में अल्फाबेट देखा जाएगा। 


इस तरह से शिक्षक शिक्षिकाओं की वरिष्ठता निर्धारित होगी।

वरिष्ठता सूची: इस तरह से शिक्षक शिक्षिकाओं की वरिष्ठता निर्धारित होगी। Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link