बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने विधान परिषद में कहा कि शिक्षामित्रों को स्थायी शिक्षक की नौकरी देने के लिए एक और भर्ती में भारांक दिया गया जाएगा। वहीं, यह भी स्पष्ट कर दिया कि शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाने का कोई प्रस्ताव सरकार के पास फिलहाल नहीं है।
बेसिक शिक्षा मंत्री विधान परिषद में सपा सदस्य डॉ. मान सिंह के सवाल पर जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि समायोजित शिक्षामित्रों के मुद्दे सरकार कभी पहले न्यायालय नहीं गई। इस बारे में विपक्ष गलत तथ्य रख रहा है।

